ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई: पति लड़कियों के कपड़े पहनता-रात को करता शर्मनाक हरकतें; मर्द होकर भी औरत, पत्नी का चौंकाने वाला खुलासा!

मुंबई: मुंबई में रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। युवती ने कहा कि उसके साथ शादी के नाम पर छलावा यानि धोखा हुआ है। क्योंकि मेरा पति मर्द होकर भी मर्द नहीं है। उसकी आदतें ऐसी हैं कि बताने में भी मुझे शर्म आती है। पति ने मेरी जिंदगी तबाह कर दी, अब मैं उसके साथ नहीं रह सकती हूं।

दरअसल, यह शॉकिंग मामला मुंबई के घाटकोपर थाने इलाके है। महिला ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उसके पति की आदतें एक महिला की तरह हैं। वह लड़कियों की तरह मेक अप करता है, घंटों सजता और संवरता है। वह एक पुरुष होकर भी उसे औरतों की तरह सजना-संवरना पसंद है। उसकी कई आदतें तो ऐसी हैं कि मुझे अपने आप पर शर्म आती है कि मैंने उसके साथ शादी क है। एक दिन मेरी अचानक नींद खुली तो देखा कि वह मेरी शादी के जोड़े वाली साडी पहना था और लिपस्टिक लगा कर खुद को निहार रहा था।

पत्नी बोली-पति के पास संबंध बनाने जाती तो…
महिला का कहना है कि 2021 में उसकी कोल्हापुर में रहने वाले इस युवक के साथ धूमधाम से शादी हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही पति इन हरकतों के बारे में पता चल गया। जब मैंने इन आदतों के बारे में अपने मायके वालों को बताया तो ससुरालवाले मुझे प्रताड़ित करने लगे। पति मेरे साथ मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं सास-ससुर ने झूठी खबर फैला दी की मैं गर्भवती हूं। फिर कुछ दिन बाद रिश्तेदारों में यह खबर फैला दी कि मैंने अपना ठीक से ध्यान नहीं रखा इसलिए मेरा गर्भपात हो गया।

पति की मां ने बताया एक और चौंकाने वाला सच
महिला ने दावा किया है कि उसका पति ना सिर्फ महिलाओं की तरह कपड़े पहनकर सजता-संवरता है, बल्कि उनकी ही तरह अदाएं भी करता है। इतना ही नहीं जब मैं उसके पास संबंध बनाने के लिए जाती तो वह दूर भाग जाता। जब मैंने इस बारे में अपनी सास को बताया तो उन्होंने उसके बारे में एक ओर चौंकाने वाला सच बताया। सास ने कहा कि तेरा पति और मेरा बेटे को महिलाओं को सजने-संवरने का शौक बचपन से ही था। इसके बाद भी उसकी शादी कर दी। वहीं महिला के परिजनों का कहना है कि हमने अपनी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी। लाखों रुपए खर्च किए थे। लेकिन उसे इतना बड़ा शौक लगेगा यह नहीं सोचा था। वहीं महिला का कहना है कि शुरूआत पति और ससुराल वालों के खिलाफ कोल्हापुर के सदर बाजार पुलिस में दर्ज कराने पहुंची, तो शिकायत लिखने से इंकार कर दिया। क्योंकि मेरे पति के परिवार वाले उस इलाके के समृद्ध और प्रतिष्ठित लोग हैं, इसलिए पुलिस भी उनका कुछ नहीं करती।