ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमुंबई शहर मुंबई: राखी सावंत के पति को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, राखी ने लगाए आदिल पर कई गंभीर आरोप! 7th February 20237th February 2023 Network Mahanagar 🔊 Listen to this मुंबई: बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस राखी सांवत लाइमलाइट में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। बता दें कि पिछले काफी दिनों से राखी की जिंदगी में उथल-पुथल चल मची हुई है। हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ था और अब वह मुंबई की सड़कों पर अपने पति आदिल खान दुर्रानी की बेवफाई की कहानियां सुना रही हैं। वहीँ राखी की मां के निधन के एक दिन पहले आदिल अस्पताल भी पहुंचे थे। इसी बीच खबर आई है कि राखी ने अपने पति के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद आदिल को मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि आदिल, राखी से मिलने उनके घर गए और वहीं से ओशिवारा पुलिस ने स्थान पर पहुंचकर आदिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आदिल दुर्रानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंची थी राखी सावंत राखी सावंत ने हाल ही में मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। हालांकि, राखी ने केस क्यों दर्ज कराया, कारण अज्ञात है। रिपोर्ट्स की मानें तो केस फाइल कराने की वजह बिजनेसमैन पति के एक्स्ट्रा मैरेटियल अफेयर्स माना जा रहा है, जिसके कारण राखी तनावग्रस्त हो गई हैं। इससे पहले राखी ने अपने पति आदिल पर कई आरोप लगाए थे। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए राखी ने आदिल पर उनकी मां जया भेड़ा के इलाज के लिए पैसे नहीं देने का आरोप लगाया। उसने यह भी कहा कि आदिल की वजह से उसकी मां की मौत हुई। उन्होंने यह भी दावा किया कि आदिल ने उसे बताया कि वह उससे अलग हो गया है और अपनी कथित प्रेमिका तनु के साथ रह रहा है। राखी ने आदिल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे श्रद्धा वाल्कर की तरह फ्रिज में नहीं जाना चाहतीं। जिसके बाद अब उन्होंने आदिल पर अपने गहने ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ये कहा? इस मामले को लेकर पुलिस उपायुक्त परिमंडल 9 अनिल पारस्कर ने बताया कि हमने राखी सावंत की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और जांच कर रहे हैं आदिल को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ऐसे में राखी सावंत से शादी करने वाले और फिर मुकर जाने वाले आदिल दुर्रानी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रेमिका तनु के साथ रहना चाहते है आदिल दुर्रानी राखी सावंत द्वारा मीडिया से बात करने के घंटों बाद यह बात सामने आई थी कि आदिल ने आखिरकार मध्य प्रदेश के रीवा निवासी मॉडल निवेदिता चंदेल (तनु) अपनी प्रेमिका के साथ रहने का फैसला किया है। इसी बीच राखी ने उन पर प्रताड़ित करने और बॉलीवुड में स्टार बनने के लिए सीढ़ी के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। राखी ने यह भी आरोप लगाया कि आदिल ने उनके सारे पैसे भी ले लिए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ओशिवारा पुलिस स्टेशन के बाद राखी को आदिल के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे को खाना खिलाते भी नजर आए। वीडियो देखकर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे है और दोनों को लताड़ भी लगा रहे हैं। Post Views: 119