ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई पुलिस का ‘ऑपरेशन ऑल आउट’, 101 जगहों पर नाकेबंदी कर 349 को किया गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई पुलिस द्वारा महानगर में शनिवार देर रात और रविवार सुबह के बीच चलाए गए अपराध रोधी अभियान के दौरान 52 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन आल आउट’ में पांच अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 13 पुलिस उपायुक्त, कई सहायक पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ निरीक्षकों ने भाग लिया।
अधिकारी ने कहा, अभियान के दौरान 232 स्थानों की तलाशी ली गई और 1,369 आरोपियों का पता लगाया गया। इनमें से 349 को गिरफ्तार किया गया जिनमें 52 व्यक्ति वांछित अपराधी हैं। एक सौ एक जगहों पर नाकेबंदी की गई, 66 लोगों पर एनडीपीएस कानून और 33 पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा 8,597 वाहनों की तलाशी ली गई, 2,479 बाइक चालकों पर जुर्माना लगाया गया और शराब पीकर वाहन चलाने पर 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। दरअसल, मुंबई पुलिस ने अपराधियों के साथ-साथ क्राइम पर लगाम लगाने के लिए इस अभियान की शुरुआत की है। हालांकि, अब देखना है कि यह अभियान आगे भी चलता है या फिर इतने पर इस पर विराम लग जाता है।