ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई उपनगरमुंबई शहर

मुंबई: पैंट की चेन खोल, चलती बस में महिला से घिनौनी हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई, मुंबई में चलती बस में महिला के साथ छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पेंट की चेन खोलकर एक महिला के शरीर को गलत तरीके से छूने के आरोप में पुलिस ने एक 22 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया, आरोपी राजेंद्र पाटिल चेंबूर के लाल डोंगर का रहने वाला है। शुक्रवार को भीड़ भरे BEST की बस में पीड़ित महिला एक किनारे खड़ी थी। महिला को शुरू में लगा कि भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें धक्का दिया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने अपने पीछे खड़े राजेंद्र की परवाह नहीं की। पर, धीरे-धीरे यात्री उतरते गए इसके बावजूद वह व्यक्ति उनके पीछे ही सटकर खड़ा रहा।

महिला पर झुका हुआ था आरोपी
पुलिस अधिकारी ने कहा, इसके बाद महिला को महसूस हुआ कि वह जान-बूझकर उनके करीब आने और उन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि महिला ने तब महसूस किया कि पुरुष का धक्का ‘अनुचित’ था। जब वह घूमीं तो उन्होंने देखा कि वह लगभग उनकी तरफ कंधे से झुका हुआ था और पेंट की चेन खुली हुई थी।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
अधिकारी ने बताया कि आरोपी राजेंद्र को इस अवस्था में देखते हुए महिला ने तुरंत उसे थप्पड़ जड़ा और बस में अन्य लोगों को भी इसकी सूचना दी। पकड़े जाने पर आरोपी तुरंत चेन बंद करने लगा। हालांकि लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।