पालघरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

मुंबई: प्रेमी की आंखों के सामने प्रेमिका का गैंगरेप; जंगल में Date करने जाते थे दोनों!

मुंबई/पालघर: विरार पूर्व के फॉरेस्ट रेंज में बॉयफ्रेंड के सामने उसकी गर्लफ्रेंड से गैंगरेप करने वाले मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। 20 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप करने के आरोप में 23 मार्च को गिरफ्तार किए गए आरोपी धीरज सोनी (25) और यश शिंदे (24) को शुक्रवार को वसई की एक अदालत ने 27 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

जानिए- चौंकाने वाले गैंगरेप की 17 बड़ी बातें!
1. आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने कपल को गले मिलते और किस करते देखा था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। दोनों ने पहले कपल के वीडियो और फोटो क्लिक किए और उन्हें ऑनलाइन पोस्ट करने की धमकी दी।

2. लड़की से रेप के बाद दोनों युवक उसके कपड़े और सामान लेकर मौके से फरार हो गए थे। लड़की डर गई थी और जैसे ही उसने आरोपियों को भागते देखा, वह भी अपने घायल प्रेमी को वहीं छोड़कर निकल गई।

3. प्रेमी को शाम 6.30 बजे होश आया और उसने अपने शरीर को ढकने के लिए चारों ओर कुछ देखा। जैसे ही वह जंगल से बाहर आया, इलाके के स्थानीय लोगों ने उसे देखा। फिर पुलिस के इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया।

4. प्रेमी ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी प्रेमिका के साथ रेप होते नहीं देख सकता था। उसने अपने पास पड़ी एक बीयर की बोतल उठाई और एक आरोपी के सिर पर मार दी। हालांकि, वो प्रेमिका को वहां से भगा नहीं सका।

5. पुलिस के मुताबिक, रेप के बाद आरोपी 20 साल की लड़की की सोने की चेन बेचने के लिए ले गए थे। हालांकि, ज्वैलर्स ने चेन खरीदने से इनकार कर दिया था।

6. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल फोन और हैंडबैग भी छीन लिया था। हालांकि, पीड़िता किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागने में सफल रही।

7. विरार पुलिस ने 24 मार्च को बताया कि लड़की के साथ जीवदानी मंदिर के पास पहाड़ी पर कई घंटे तक गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने लड़की के प्रेमी को बेरहमी से पीटा था। उसका प्रेमी पास में बेहोश पड़ा मिला था।

8. जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कपल ने अपने रिश्ते के बारे में किसी को नहीं बताया था, इसलिए वे सुनसान जगह पर मिल रहे थे।

9. अचानक वहां पहुंचे शराबी आरोपियों ने कपल को आपत्तिजनक स्थिति में (लगभग 1.30 बजे) देखा, तो उनमें से एक ने उन्हें डांटा और चुपके से उनकी तस्वीरें खींच लीं।

10. इसके बाद आरोपियों ने लड़की को कपड़े उतारने और उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए मजबूर किया। हालांकि, जब कपल ने मना कर दिया, तो आरोपियों ने पैसों की मांग की।

11. प्रेमी ने एक आरोपी को 500 रुपये ट्रांसफर करने के लिए अपने दोस्त से संपर्क किया। आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय धीरज राजेश सोनी और 22 वर्षीय यश लक्ष्मण शिंदे के रूप में हुई।

12. कपल को उम्मीद थी कि उन्हें जाने दिया जाएगा, लेकिन आरोपियों ने महिला के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि गुस्से में आकर प्रेमी ने धीरज सोनी के सिर पर बीयर की बोतल से वार कर दिया।

13. इस हमले से आरोपी बौखला गए। दोनों ने प्रेमी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया, फिर उसके हाथ बेल्ट से बांध दिए। आदमी तब तक होश खो चुका था। इसके बाद आरोपी ने बारी-बारी से कई घंटों तक लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

14. पुलिस ने बताया कि महिला को गंभीर आंतरिक और बाहरी चोटें आई हैं। उसके पूरे शरीर पर कई जगह खरोंच के निशान हैं। उसके दोस्त को भी कई चोटें आई हैं।

15. पुलिस को प्रेमी के बारे में रात 8 बजे के आसपास पता चला, जब उसे सड़क पर नग्न देखा गया। पुलिस आधे घंटे में घटनास्थल पर पहुंच गई थी। अगले कुछ घंटों के भीतर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

16. कपल के माता-पिता को पता नहीं था कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, इसलिए पुलिस ने रेप पीड़िता के माता-पिता को बताया कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी।

17. मीरा-भायंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने इस तरह की भयानक घटनाओं से बचने के लिए युवा जोड़ों से एकांत स्थानों पर न बैठने का अनुरोध किया है।