ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: बहू को अनैतिक संबंध से मना करने पर, करवा दी सांस की हत्या!

मुंबई: मुंबई के बोरीवली पश्चिम से एक बेहद चौकाने वाली खबर सामने आ रही है, यहाँ बहू ने अपने प्रेमी के साथ साजिश रच कर अपनी ही सास की हत्या कर दी! नवरात्रि के दिनों में एक महिला का यह रूप देखकर पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बोरीवली पश्चिम के गोराई रोड पर महात्मा फुले नगर नामक झोपड़पट्टी में उक्त 57 वर्षीय महिला अपने बेटे और बहू के साथ रहती थी, महिला ने एक दिन पहले ही अपनी बहू को किसी गैरमर्द के साथ अनैतिक संबंध बनाते हुए 24 अक्टूबर को रंगे हाथों पकड़ा था और उसके बेटे को जो मुंबई के बाहर था उसे आने के बाद इस बात की जानकारी देने की धमकी भी दी थी।
इसके बाद बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गहरी साजिश रची और गरबा खेलने के बहाने 25 अक्टूबर को घर का दरवाजा खुला छोड़कर बाहर चली गयी और उससे पहले ही एक बड़ा सा पत्थर घर के पास लाकर रख दिया था, बाद में प्रेमी ने घर में घुसकर 57 वर्षीय महिला सल्लूबाई लाखे को (जो कि बहू राधा और उसके प्रेमी दीपक माने के अवैध संबंध) के बारे में जान चुकी थी उसका पत्थर से सर फोड़कर मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस के अनुसार, मामले की तफ्तीश के बाद बोरीवली पुलिस के छानबीन में शक की सुई उस शख्स पर ही आ रही थी। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल कर ली।
यह कार्रवाई पुलिस सह आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल, अपर पुलिस आयुक्त दिलीप यादव, पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त सुनील वडके इनके मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण डूंबरे और उनकी टीम ने किया।