महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई मनपा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जनसम्पर्क अभियान शुरू

मुंबई: मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष व विधायक भाई जगताप और कार्याध्यक्ष चरणसिंग सप्रा के निर्देशानुसार, उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के मुंबई अध्यक्ष संजय ओझा व कार्याध्यक्ष अवनीश सिंह के नेतृत्व में वडाला, घाटकोपर, चेंबूर, शिवडी, कांदिवली, मलबार हिल में समाज के लोगों से मिलकर आगामी मुंबई मनपा चुनाव में कांग्रेस पक्ष को मजबूत करने के लिए जनसम्पर्क अभियान शुरू किया गया है। ऐसी जानकारी ‘मुंबई कांग्रेस सचिव’ उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के निरीक्षक राकेश पांडे ने दी है।

गरीबों को कंबल वितरण
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय एकनाथ गायकवाड के जन्मदिन के उपलक्ष व मुंबई में पड़ रही ठण्ड को देखते हुए कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के निरीक्षक राकेश पांडे ने गरीबों को कंबल वितरण करवाया। इस मौके पर मनोज यादव, सुनील माने, जयप्रकाश तिवारी गोकरन त्रिपाठी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।