ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में पहुंचा ‘कोरोना’

मुंबई: बांद्रा स्थित मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में एक परिवार कोविड-19 पॉजिटिव मिला, जिसके कारण एक्ट्रेस की पूरी बिल्डिंग सील कर दी गई। इमारत टस्कनी अपार्टमेंट में कोरोना वायरस का मरीज मिलने के बाद सील कर दिया गया हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘कंटेनमेंट जोन’ बैनर के साथ इमारत की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। मार्च में लॉकडाउन के शुरू होने के बाद से ही मलाइका अरोड़ा बेटे अरहान और अपने पालतू जानवर कैस्पर के साथ सेल्फ-आइसोलेशन में हैं।
इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के बारे में नियमित अपडेट देती रहीl उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ अपने घर, खाना पकाने, योगा करने और कई थ्रो बैक फोटो की झलक शेयर की है। मलाइका अरोड़ा कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह इन दिनों फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अफेयर में हैंl उन्होंने हाल ही में फिल्म अभिनेता अरबाज खान को तलाक दिया हैंl उनका अरबाज खान से एक बेटा भी हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर एक दूसरे की जमकर तारीफ़ करते नजर आते हैं। इसके अलावा दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती हैंl दोनों जल्द शादी भी करने वाले हैं।

बता दें कि इससे पहले करण जौहर और बोनी कपूर के घर में भी कुछ लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके लिए कलाकारों ने खुद को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर लिया था।

मुंबई में COVID-19 का सबसे ज्यादा प्रभाव
मुंबई में मंगलवार 9 जून को शाम 6 बजे तक कोरोना वायरस के लिए 1015 व्यक्तियों का टेस्ट पॉजिटिव आया हैंl शहर का COVID-19 का कुल टैली 50,878 हो गया हैं। कुल 904 COVID-19 रोगियों को छुट्टी भी दी गई है। इस बीच Covid -19 के कारण 58 लोगों का निधन हो गया, मुंबई के covid -19 से कुल की मौतें 1758 तक हो गई हैं।