मुंबई: मां की हत्या कर, शव के टुकड़े 36 घंटे तक AC में रखा, पकड़े जाने के डर से अलग-अलग जगहों पर फेंका!गिरफ्तार

मुंबई: घाटकोपर पुलिस थाने के अंतर्गत एक ३० वर्षीय शख्स ने बड़ी ही बेहरमी से अपनी माँ को मौत के घाट उतार दिया। मां की निर्मम हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को जो बताया उससे पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने बताया कि, आरोपी बेटा माँ की हत्या करने के बाद 36 घंटे तक घर में ही उसकी लाश के पास बैठा रहा। इसके बाद उसने शव के तीन टुकड़े किए और अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए।
पहले गला दबाया, फिर हथौड़े से मारा
बता दें कि खैरुनिस्सा शेख के बेटे सोहेल शेख ने उनकी हत्या कर दी। उनका शव 30 दिसंबर को मिला था। शव का आधा हिस्सा अभी भी गायब है। सोहेल ने जिस तरह से अपनी मां की हत्या की यह जानकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उसने पहले गला दबाकर मारा और फिर हथौड़े से हमला कर सुनिश्चित किया कि खैरुनिस्सा की मौत हो गई है। शव से बराबर खून निकलता देख सोहेल उसे बाथरूम में लेकर गया और उस पर पानी डालकर खून बहाता रहा। जब तक उसने शव घर पर रखा, एसी भी ऑन किया ताकि बदबू न फैले।
शराब और बेरोजगारी को लेकर मां से हुआ झगड़ा
सोहेल 28 दिसंबर की रात घर शराब पीकर वापस लौटा। उसकी शराब पीने की लत और बेरोजगारी को लेकर मां से उसका झगड़ा हो गया। इस पर गुस्सा होकर उसने मां की हत्या कर दी। इसके बाद अगले दिन सुबह वह शराब पीता रहा और सोचता रहा कि शव को ठिकाने कैसे लगाना है। इसके बाद शव से सोने की चूड़ियां निकालीं और घाटकोपर में 50,000 रुपये में बेच दीं। इसमें से 25,000 रुपये उसने अपनी गर्लफ्रेंड को दे दिए और 20,000 रुपये से गिरवी रखी गाड़ी छुड़ाई। इसी गाड़ी पर शव रखकर वह ठिकाने लगाने गया। डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस अखिलेश सिंह ने बताया कि सोहेल ने पहले जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन पूछताछ के दौरान आखिरकार अपना जुर्म कबूल कर लिया। जांच अधिकारी दीप बाने ने बताया कि वह हत्या में इस्तेमाल हथियार खोज रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, 30 दिसंबर को विद्या विहार में सर और पैर कटी हुई लाश बरामद होने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया। आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
