ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई: मानखुर्द के गोदामों में लगी भीषण आग! स्थानीय लोगों का आरोप- जानबूझकर लगाई जाती है ये आग!

मुंबई: मुंबई में गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। गुरुवार को मुंबई के मानखुर्द इलाके में स्थित चार गोदामों में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की जानकारी फौरन दमकल विभाग को दी गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।
इलाके में रहने वाले स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का आरोप है कि ये आग जानबूझकर लगाई जाती है। लोगों ने कहा कि साल में दो-तीन बार यहां आग लगाई जाती है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि गोदाम में ज्वलनशील पदार्थों का व्यापार होता है। यह स्वार्थ और फायदे के लिए लगाए जाने वाली आग है। फिलहाल, दमकलकर्मियों लोगों ने आग पर काबू कर लिया है। खबर लिखे जाने तक आग लगने से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
डीसीपी कृष्णाकांत ने इसको लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू कर लिया है। आग लगने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने का कारण जांच में पता चलेगा।