मुंबई: माहिम के पास पटरी से उतरे लोकल ट्रेन के कई डिब्बे

मुंबई, बुधवार सुबह हार्बर लाइन पर एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई है। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। यह दुर्घटना किंग सर्कल और माहिम स्टेशन के बीच सुबह 11.30 हुई है।
इस दुर्घटना के बाद अंधेरी-सीएसएमटी और अंधेरी-पनवेल रूट ठप हो गया है। रेलवे की टीम दुर्घटनास्थल पर ट्रैक को क्लियर करने के लिए पहुंची हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के 3-4 कोच पटरी से उतरे थे। हालांकि, इसको लेकर रेलवे की और से कोई भी आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है।
गांधी जयंती के कारण आज छुट्टी का दिन है। इस कारण ट्रेन में रोजमर्रा की तुलना में ज्यादा भीड़ नहीं थी।
