ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: माहिम दरगाह के ट्रस्टी ने बेहोशी का इंजेक्शन लगा सोशल एक्टिविस्ट महिला से किया रेप!

मुंबई: मुंबई के माहिम स्थित हजरत पीर मखदूम शाह बाबा के प्रसिद्ध दरगाह के ट्रस्टी और वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. मुदस्सिर निसार पर रेप का आरोप लगा है। महिला की शिकायत पर निसार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 328 और 506 के तहत केस दर्ज हुआ। हालांकि, शनिवार शाम तक पुलिस उन्हें गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

तकरीबन एक महीने बाद दर्ज हुई शिकायत
माहिम पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित एक सामाजिक कार्यकर्ता है। उसने आरोप लगाया है कि निसार ने निकाह का वादा किया था। फिर उसके साथ रेप किया। पीड़ित ने 7 दिसंबर को माहिम पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके जांच के बाद अब एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस को दी अपनी कंप्लेंट में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि डॉ. मुदस्सिर ने उसके साथ बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर बलात्कार किया।

गिरफ्तारी से बच रही है मुंबई पुलिस
नवी मुंबई की सामाजिक कार्यकर्ता ने पहले डॉ. मुदस्सिर निसार के खिलाफ शिकायत की थी और आरोप लगाया था कि उन्होंने 33 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता से झूठ बोलकर निकाह करने के वादा कर बलात्कार किया, लेकिन बाद में वह मुकर गए। लिहाजा, पीड़िता ने 7 दिसंबर को माहिम पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर माहिम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि डॉ. मुदस्सिर निसार महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड के एक सक्रिय सदस्य हैं और माहिम दरगाह ट्रस्ट के ट्रस्टियों में से एक हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि एक धार्मिक ट्रस्ट से जुड़े होने के कारण पुलिस फिलहाल उनकी गिरफ्तारी से बच रही है।