ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई: माहिम में मीठी नदी में दो युवक डूबे, एक की लाश बरामद और दूसरे की तलाश जारी

मुंबई: मुंबई के माहिम स्थित मीठी नदी में दो युवक बह गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दोनों युवक दरगाह घुमने आए थे। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण बह गए है। इस घटना से मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। एक युवक का शव बरामद किया गया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
गौरतलब हो कि मुंबई के कुर्ला के रहने वाले दो युवक माहिम कॉजवे पर मीठी नदी में डूब गए हैं। ये दोनों युवक दरगाह घुमने आए थे। फिर रात को घर जाते समय माहिम क्रीक पर आ गए। इसी दौरान जब ये दोनों यहां खड़े थे तो एक का पैर फिसल गया और वह गिर गया। दूसरा दोस्त भी उसे बचाने के लिए कूद गया और दोनों ही डूब गए। वहीं एक का शव किनारे पर बरामद हुआ है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है। यहां अब तक ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। यह घटना रात के समय की है और वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी है। कहा जा रहा है कि मुंबई में बारिश के कारण दूसरे युवक का शव मिलना मुश्किल है।