उत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: मुंबई में रहने वाले उत्तर भारतीय फोन अथवा ई-मेल पर कर सकेंगे शिकायत, समस्याओं का होगा निपटारा: केशव प्रसाद मौर्य

मुंबई, मुंबई दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री व भाजपा महाराष्ट्र सह प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुंबई में रहने वाले लाखों उत्तर भारतीय किसी न किसी मामले में परेशान रहते हैं, जिसको लेकर उन्हें मुंबई से भाग कर जाना पड़ता है। इस वजह से उन्हें बड़ी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का कुछ हद तक सरलता से निपटारा करने के लिए लखनऊ स्थित उनके कार्यालय पर एक सेल स्थापित किया जाएगा, जिस पर मुंबई में रहने वाले लोग फोन अथवा ईमेल पर शिकायत कर सकेंगे।
बता दें कि मौर्य को भाजपा ने महाराष्ट्र का सह प्रभारी बनाया है। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की जोरदार तैयारी शुरू हो गई है। 2014 के लोकसभा चुनाव से उत्तर भारतीयों का झुकाव भाजपा की ओर बढ़ा है। पार्टी उसी को देखते हुए उत्तर भारतीय मतदाताओं को और अधिक आकर्षित करने के लिए भरसक प्रयास कर रही है।

मुंबई में रेजिडेंट कमिश्नर की नियुक्ति पर विचार
मौर्य ने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मुंबई में एक रेजिडेंट कमिश्नर की नियुक्ति भी करने पर विचार चल रहा है। इस तरह की व्यवस्था कुछ अन्य राज्यों द्वारा मुंबई में की गई है। उत्तर प्रदेश के लोगों की मुंबई में बड़ी संख्या है। जिनमें से अधिकतर लोगों का अपने गांव से भी जुड़ाव रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की समस्याओं का सही ढंग से निपटारा हो और किस विभाग से समस्या जुड़ी है, इसकी सही जानकारी देने के लिए उन्होंने रेजिडेंट कमिश्नर की व्यवस्था करना जरूरी बताया। इस नंबर और मेल पर करें शिकायत: E-mail : [email protected] फोन नंबर : 05222239990