ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई उपनगरमुंबई शहर

मुंबई में चलती बाइक पर 2 Girlfriend से रोमांस कर रहा था युवक; वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई से दिल दहला देने वाला एक विडियो सामने आया है। बाइक पर गर्लफ्रेंड के साथ स्टंट करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बाद अब मुंबई में ऐसे ही स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो लड़कियों के साथ मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने रविवार (2 अप्रैल) को एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने कहा कि आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ अंटॉपहिल और वडाला टीटी पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हाल ही में दो लड़कियों के साथ अपनी बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह घटना मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) इलाके में हुई थी। वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ और उसे पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, उसे 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि फैयाज कादरी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसका बाइक स्टंट उसके टूव्हीलर पर बैठी दो लड़कियों के साथ वायरल हुआ था। आरोपी को BKC पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्योंकि घटना BKC पुलिस अधिकार क्षेत्र में हुई थी।

छत्तीसगढ़ में सामने आया था ऐसा ही मामला
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जनवरी में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। इसका विडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। इसमें एक लड़का और लड़की चलती बाइक पर अश्लील हरकतें करते हुए रोमांस करते नजर आए थे।
एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया था एक कपल का वीडियो वायरल हुआ था, जो लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे और अश्लील हरकतें कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया और मामला दर्ज किया। बाद में दोनों कपल को अरेस्ट कर लिया गया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि कपल के पास गाड़ी के कागजात भी नहीं थे। वे चोरी की बाइक चला रहे थे।
छत्तीसगढ़ बाइक स्टंट