ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

मुंबई में दाऊद इब्राहिम की धमकी देकर कारोबारी ने किया महिला से दुष्कर्म, दो करोड़ रुपये भी नहीं लौटाए, केस दर्ज, जाँच में जुटी पुलिस

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक महिला के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप 75 साल के एक बिजनेसमैन पर लगा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। मामला मुंबई के जुहू इलाके का बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम के नाम पर पीड़िता को धमकी भी दी है।
पीड़िता ने MIDC पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की माने तो उसने बिजनेसमैन को दो करोड़ रुपये बतौर लोन दिए थे। बार-बार पैसा मांगने पर भी वो लौटा नहीं रहा था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिजनेसमैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी उसे दाऊद इब्राहिम के नाम पर धमकी भी देता था। महिला ने कारोबारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि उसे दाऊद के गैंग से धमकी भरे फोन भी आए। फिलहाल, MIDC पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।