ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई में बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे सलमान खान को सांप ने काटा! हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज…

मुंबई: बॉलिवुड के सुपरस्टार सलमान खान को शनिवार की रात उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने के तुरंत बाद रात तीन बजे सलमान खान को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, सांप जहरीला नहीं था और फर्स्ट एड के बाद सलमान को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सांप ने कथित तौर पर उनके हाथ में काटा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पनवेल फार्म हाउस पहुंचे थे। यहां अभिनेता 27 दिसंबर को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। सलमान हर साल की तरह क्रिसमस, अपना जन्मदिन और नया साल मनाने के लिए अपने पनवेल स्थित फॉर्म हाउस पर परिवार और करीबियों के साथ पहुँच जाते हैं। इस साल भी जन्मदिन के जश्न के लिए पनवेल में बॉलिवुड सितारों, प्रड्यूसर और उनके करीबी दोस्तों का जमघट लगना शुरू हो गया है। सलमान के अधिकतर दोस्त आज यानी रविवार को ही पनवेल पहुंच जाएंगे।

अभिनेता को सांप काटने की खबर सुनने के बाद उनके फैन्स भी परेशान हो उठे। हालांकि, खतरे की कोई बात नहीं है और सलमान की तबीयत बिल्कुल ठीक बताई जा रही। फ़िलहाल, सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ नज़र आएंगी। अभिनेत्री कटरीना कैफ हाल ही में विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।