ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई में युगांडा की महिला के शरीर से ऑपरेशन कर निकाले गए हेरोइन भरे 64 कैप्सूल!

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को मुंबई में बड़ी मात्रा में ड्रग्स की खेप पकड़ने में सफलता मिली है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार को एक महिला के पास से करीब 64 कैप्सूल बरामद किए हैं जिसमें हेरोइन व कोकीन भरे हुए थे। युगांडा की महिला को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 535 ग्राम हेरोइन भरे 49 कैप्सूल और कोकीन भरे 15 कैप्सूल लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एनसीबी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। महिला ने ये कैप्सूल अपने शरीर के भीतर छिपा रखे थे और उन्हें निकालने के लिए उसे जेजे अस्पताल ले जाया गया।
एनसीबी अधिकारी ने बताया कि अफ्रीकी देश युगांडा से मुंबई में एक संदिग्ध महिला के आने की सूचना पर टीम गठित कर अभियान चलाया गया। सूचना के आधार पर 28 मई को एक महिला को हिरासत में लिया गया। हालांकि, हिरासत में लेकर उसकी तलाशी लेने पर कोई भी ड्रग्स बरामद नहीं हुआ, लेकिन विशेष सूचना मिलने पर जब शरीर की स्कैनिंग कराई गई तो उसके शरीर के अंदर ड्रग्स होने की पुष्टि हुई। 28 मई को उसका आपरेशन कराया गया।
गहन जांच में पता चला कि उसने अपने शरीर में मादक पदार्थ छिपाया है। लगातार पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि विभिन्न टेप का सावधानी से इस्तेमाल कर उसके शरीर में 11 कैप्सूल छिपाए गए हैं। 10 कैप्सूल निकाले गए। हर कैप्सूल में 110 ग्राम हेरोइन थी। अस्पताल में उसके शरीर से कुल 54 कैप्सूल निकाले गए। इनमें से 425 ग्राम हेरोइन भरे 39 और 115 ग्राम कोकीन भरे 15 कैप्सूल बरामद हुए।