ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई में 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए तीन नौसैनिक, खुले में शराब पीने से मना करने पर की थी दो युवकों की पिटाई

मुंबई: मुंबई पुलिस ने नौसेना के तीन सैनिकों को गिरफ्तार किया है। नौसैनिकों पर दो लोगों की पिटाई करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोप है कि ये नौसैनिक सार्वजनिक रूप से शराब का सेवन कर रहे थे। इस दौरान दो युवकों ने नौसैनिकों को शराब पीने से मना किया। दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी और फिर उन्होंने दो युवकों की पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों युवक बुरी तरह घायल हुए थे। एमआरए मार्ग पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया था।