चुनावी हलचलदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई: रविवार को गोरेगांव में विशेष सभा को सम्बोधित करेंगे अमित शाह

मुंबई, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक विशेष सभा रविवार 22 सितंबर को सुबह 11 बजे नेस्को संकुल, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, गोरेगांव पूर्व में आयोजित की गई है। इस सभा में वे जम्मू-कश्मीर में धारा 370 रद्द करने को लेकर विस्तृत जानकारी देंगे। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले पर आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और प्रदेश चुनाव प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने किया है।
महाराष्ट्र सहित हरियाणा और झारखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में धारा 370 एक बड़ा चुनाव मुद्दा होगा। आम जनता भी इस मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ी दिख रही है, ऐसे में भाजपा ने इसे लेकर व्यापक अभियान चलाने की कोशिश में है। रविवार को हो सकती है युति की घोषणा? अमित शाह रविवार को मुंबई में रहेंगे और इसी दिन युति की घोषणा होने की अटकलें लगाई जा रही है। भाजपा शिवसेना को 120 से अधिक सीटें देने पर राजी नहीं है। हालांकि दोनों ही दल मिलकर चुनाव का सामना करना चाहते हैं, ऐसे में कुछ समझौते के साथ युति पर मोहर लग सकती है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में होंगे और अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे से बातचीत कर मसले का हल निकाल लेंगे। शिवसेना पहले ही कर चुकी है कि युति को लेकर बातचीत अमित शाह, उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के बीच होगी।

रविवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं नारायण राणे?
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वाभिमान पार्टी के नेता नारायण राणे रविवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 22 तारीख को भाजपा की तरफ से कुछ नेताओं की भर्ती की जाएगी, जिसमें नारायण राणे के भी भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं। इसके पहले राणे ने दावा किया था कि वे एक हफ्ते के भीतर भाजपा में शामिल हो जाएंगे और अपनी पार्टी का विलय कर देंगे। राणे ने कहा कि था भाजपा और शिवसेना के बीच चुनावी गठबंधन होता है या नहीं, इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन भाजपा में उनका शामिल होना तय है।