ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई लोकल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत!

मुंबई: लॉकडाउन से पहले मुंबई रेलवे ट्रैक पर रोजाना तकरीबन 10 लोगों की मौत हो जाती थी, लॉकडाउन में ट्रेनें नहीं चलने के कारण हादसों में कमी तो आई है, लेकिन रुके नहीं हैं। रविवार की शाम एक हादसा मध्य रेलवे पर हुआ, जिसमें 46 वर्षीय एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
यह घटना कांजुरमार्ग स्टेशन के करीब हुई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पटरी पार कर मार्केट में सामान लेने के लिए जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक व्यक्ति का नाम अशोक था, जो एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक चलाता था।
कांजुरमार्ग इलाके में वह किराए का कमरा लेकर रहता था। रविवार शाम छह बजे वह सामान खरीदने मार्केट जा रहा था। कांजुरमार्ग स्टेशन के करीब रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद अशोक की जेब से मिली डायरी में लिखे मोबाइल नंबर के माध्यम से पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति को घटना की सूचना दी।