महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

मुंबई: वरिष्ठ पत्रकार जोशी को जीवन गौरव पुरस्कार

मुंबई: ‘मंत्रालय व विधानमंडल पत्रकार संघ’ की ओर से दिया जाने वाला कृ.पा.सामक जीवन गौरव पुरस्कार इस वर्ष वरिष्ठ राजनीतिक पत्रकार प्रकाश बाल जोशी को दिया जाएगा। उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार के लिए चंदन शिरवाळे (पुढारी मुंबई) का चयन किया गया। जबकि राज्य स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कार पत्रकार किरण तारे (इंडिया टूडे) को प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा राज्य स्तरीय इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधि पुरस्कार पत्रकार सिध्दार्थ गोदाम (न्यूज 18 लोकमत, औरंगाबाद) को दिया जाएगा। पत्रकार दिवस के मौके पर पुरस्कार के लिए चयनित नामों की घोषणा की गई। गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार जोशी ने 1972 में केसरी से पत्रकार के रुप में अपने कैरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने सकाल, फ्री प्रेस जर्नल, व द डेली के अलावा 25 वर्षों तक टाइम्स आफ इंडिया में वरिष्ठ राजनीतिक पत्रकार व विश्लेषक के रुप में कार्य किया है। फिलहाल वे बतौर चित्रकार सक्रिय हैं।