मुंबई शहरलाइफ स्टाइल

मुंबई: शादी के बंधन में बंधे नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह, गुरुद्वारे में की शादी!

मुंबई: नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह 24 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। शनिवार को गुरुद्वारे में दोनों की शादी हुई जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों ने एक ही कलर के आउटफिट्स पहने हैं। नेहा ने जहां क्रीम कलर का लहंगा पहना है। वहीं रोहनप्रीत ने भी इसी कलर की शेरवानी पहनी है। वीडियो में नेहा का परिवार भी साथ नजर आ रहा है। फैन्स दोनों की शादी से काफी खुश हैं। सभी कमेंट्स कर इस प्यारी जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। नेहा और रोहनप्रीत के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही है।
बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत काफी समय से रिलेशनशिप में थे। लेकिन दोनों ने कुछ दिनों पहले ही अपना रिलेशनशिप सोशल मीडिया पर कन्फर्म किया है। अब तक दोनों की मेहंदी, हल्दी और संगीत की फोटोज और वीडियो सामने आ चुके हैं।

शादी के बाद 26 अक्टूबर को पंजाब में ग्रैंड रिसेप्शन होगा जिसमें परिवार और दोनों के करीबी दोस्त शामिल होंगे। रोहनप्रीत सिंह की बात करें तो साल 2007 में शो सारेगामापा लिटिल चैंप में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था। वह रिएलिटी सिंगिंग शो राइजिंग स्टार-2 में भी हिस्सा ले चुके हैं। इसके बाद रोहनप्रीत शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे।