ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई: सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल

मुंबई: मुंबई के तिलक नगर पुलिस थाना अंतर्गत सड़क हादसे में एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। वही बाइक चालक गंभीर रुप से जख्मी हो गया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भायखला निवासी मोहम्मद फयाज शेख (30) अपने दोस्त वसीम अख्तर इजाउल हक (18) के साथ बाइक पर सवार होकर मुंब्रा अपनी गाड़ी की एनओसी लेने जा रहा था। मोहम्मद शेख जब अपनी बाइक लेकर अमर महल पुल पर पहुंचा। इसी बीच पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और उसकी मदद करने के बजाय वाहन चालक फरार हो गए। मौके पर पहुंची तिलक नगर पुलिस ने दोनों घायलो को अस्पताल पहुंचाया जहां वसीम् अख्तर हक (18) की मौत हो गई।
इस मामले में पीएसआई एम. मुंढे ने अपराध क्रमांक 549/2023 भादवी 304 (अ),279, 337, 338 सह 184, 134 (अ), 127 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में बाइक को ठोकर मारकर फरार कार चालक की तलाश पुलिस कर रही है।