ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: सावरकर के पोते रंजीत सावरकर अस्पताल में भर्ती…

मुंबई: विनायक दामोदर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर को शुक्रवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद अस्ताल में भर्ती कराया गया है। रंजीत सावरकर को उच्च रक्ताप की शिकायत के बाद मुंबई के माहिम में रहेजा फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
55 वर्षीय रंजीत सावरकर अपने दादा को लेकर उत्पन्न विवाद से काफी तनाव में हैं। बताया जाता है कि उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है और अब उनकी हालत स्थिर है।
बता दें कि भोपाल में चल रहे अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर ​में बीजेपी, आरएसएस और वीर सावरकर से जुड़े साहित्य को लेकर विवाद हो गया है। इसमें RSS को नाज़ीवादी और फासीवादी बताया गया है। इन तीनों के लिए जो लिखा गया है वो बीजेपी को नागवार गुजर रहा है, लेकिन कांग्रेस कह रही है कि यही सच है जो वो जनता को बताएगी।बीजेपी इस साहित्य को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रही है, तो कांग्रेस नेता इस साहित्य को सही बता रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कोई गलत जानकारी सेवा दल के कार्यकर्ताओं को नहीं दी गई। जो सच्चाई है, जो हकीकत है, वही उन्हें बताया जा रहा है। कार्यकर्ता यही जानकारी जनता को देंगे।