ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: सुशांत के बाद…अब पंखे से लटका मिला, बिहार के एक और अभिनेता का शव!

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जाँच अभी चल ही रही है कि मायानगरी मुंबई में बिहार के एक और अभिनेता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। अंधेरी इलाके में रहने वाले 26 वर्षीय अभिनेता अक्षत उत्कर्ष का शव रविवार देर रात घर में ही पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है।
अंबोली पुलिस ने एडीआर दर्ज किया है, लेकिन परिवार वालों का आरोप है कि उनकी हत्या हुई है। अक्षत मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित सिकंदरपुर के रहने वाले थे। सीनियर इंस्पेक्टर सोमेश्वर कान्थे ने बताया कि आत्महत्या करने वाला युवक एक महिला मित्र के साथ उसके घर में पेईंग गेस्ट के तौर पर रहता था। लड़की ने अपने बयान में बताया कि रविवार रात दोनों ने साथ में खाना खाया और सामान्य बातचीत की इसके बाद अक्षत अपने कमरे में जाकर सो गया, जबकि लड़की दूसरे कमरे में सोई थी। देर रात वह बाथरूम जाने के लिए उठी, तो उसने अक्षत को पंखे से लटका पाया। इसके बाद उसने पड़ोसियों और पुलिस को मामले की सूचना दी। अक्षत को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

स्नेेहा राजपूत व अन्य के विरुद्ध मुजफ्फरपुर नगर थाने में जीरो प्राथमिकी दर्ज
नवोदित कलाकार अक्षत उत्कर्ष की मुंबई के अंधेरी इलाके में संदेहास्पद मौत के मामले में शनिवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसके पिता विजयंत किशोर उर्फ राजू चौधरी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें मुंबई में उसकी फ्लैट मेट स्नेहा चौहान उर्फ स्नेहा राजपूत और अन्य को आरोपित बनाया गया है। सभी के विरुद्ध साजिश कर अक्षत की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। केस की जांच दारोगा सह अपर थानेदार अनुसंधान इकाई रवि कुमार गुप्ता करेंगे। वे जल्द ही जांच के लिए मुंबई जा सकते हैं। इसके लिए उन्हें आइजी से अनुमति लेनी होगी। मामले की जांच के लिए प्राथमिकी मुंबई पुलिस के पास भेजी जाएगी। वहां अंबोली थाना क्षेत्र का यह मामला है।

पिता ने रूममेट समेत चार पर जताया हत्या करने का शक
अक्षत उत्कर्ष उर्फ हनी के पिता विजयंत कुमार उर्फ राजू चौधरी ने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा अक्षत के रूममेट, एक महिला मित्र, सोसाइटी प्रभारी समेत चार पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। उनका आरोप है कि पैसे के लिए सबने इस वारदात को अंजाम दिया। इसे लेकर वह जल्द स्थानीय थाने में एफआईआर भी कराएंगे। उनका दावा है कि पुत्र की हत्या रात साढ़े नौ से दस बजे के बीच की गई थी।
विजयंत कुमार ने बताया कि मुंबई पुलिस उन लोगों की मदद नहीं कर रही थी। अक्षत का मोबाइल जब्त कर लिया। शव का कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम सोमवार की शाम हुआ। इसके लिए बिहार के कई जनप्रतिनिधियों से पैरवी करानी पड़ी। चाचा विक्रांत कुमार ने बताया कि जब वे मुंबई के अंबोली थाने पर एफआईआर कराने पहुंचे तो पुलिस अधिकारी ने उन लोगों को धमकाया। वहीं जाप के प्रदेश महासचिव मुक्तेश्वर मुकेश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सीबीआई जांच की मांग की।

क्या है मामला?
मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर नाला रोड निवासी अभिनेता अक्षत उत्कर्ष (26) की मुंबई में 27 सितंबर की रात अंधेरी वेस्ट स्थित गोकुल सोसाइटी के उसके किराए के फ्लैट में मौत हो गई थी। मुंबई की अंबोली थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव स्वजन को सौंप दिया था। शव लेने गए उनके चाचा विक्रांत किशोर ने आवेदन देना चाहा तो मुंबई पुलिस ने इसे लेने से इन्कार कर दिया था। पिता विजयंत कुमार ने अक्षत की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।