महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

मुंबई: हाथी दांत के साथ 2 तस्कर को पुलिस ने किया गिर‌फ्तार

मुंबई, वन जीवों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के दो बदमाशों को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा-7 ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों के नाम सरोज पासवान (24) और सचिन पासवार (26) है। दोनों बिहार के रहने वाले हैं और घाटकोपर में हाथी दांत बेचने आए थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को हाथी दांत के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से ढ़ाई लाख रुपये के हाथी दांत बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ वन जीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है। डीसीपी अकबर पठान के मार्गदर्शन में प्रभारी इंचार्ज सतीश तावडे ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।