महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री की कार्यशाला २७ सितम्बर को

मुंबई, मिनिस्ट्री ऑफ़ फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री तथा डिक्की द्वारा संयुक्त रूप से २७ सितम्बर को सुबह १० बजे से शाम ५ बजे तक होटल फोर पॉइंट, सेक्टर-१५, वाशी नवी मुंबई में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के अवसरों तथा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा एससी/एसटी युवाओं के लिए दी जाने वाली सहूलियतों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
यह जानकारी देते हुए डिक्की के महाराष्ट्र अध्यक्ष संतोष कांबले, उपाध्यक्ष पंकज साल्वे तथा मुंबई अध्यक्ष अरुण धनेश्वर ने बताया कि कार्यशाला में महाराष्ट्र की फ़ूड कमिश्नर पल्लवी दराडे, मिलिंद कांबले, डॉ. विट्ठल कामत, संजय यादवराव आदि मार्गदर्शन करेंगे।
श्री कांबले ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। इस कार्यशाल में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीकरण जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के लिए इस नंबर ९८३३८४८२८३ पर संपर्क किया जा सकता है।