ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई: 2 हिंदीभाषियों को बनाया गया शिवसेना का प्रवक्ता, प्रियंका चतुर्वेदी, आनंद दुबे को जिम्मेदारी

मुंबई: शिवसेना ने अपने प्रवक्ताओं की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय राऊत और लोकसभा सदस्य अरविंद सावंत को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। शिवसेना की हिंदीभाषी नेता व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी व कांग्रेस से शिवसेना में आए आनंद दुबे को भी प्रवक्ता बनाया गया है। पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे की पहल पर आनंद दुबे प्रवक्ता बनाए गए हैं।
इसके अलावा परिवहन मंत्री अनिल परब, पूर्व मंत्री सचिन अहिर, विधायक सुनीव प्रभू, प्रताप सरनाईक, भास्कर जाधव, अंबादास दानवे, मनीषा कायंदे, मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर, नगरसेविका शीतल म्हात्रे, डा शुभा राऊल, किशोर कान्हेरे, संजना घाडी भी प्रवक्ताओं की सूची में शामिल हैं।