महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

मुंबई: 26/11 की 12वीं बरसी पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि!

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकी हमले की आज 12वीं बरसी है। पूरा देश आज शहीद हुए जवानों और मारे गए लोगों को याद कर रहा है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई पुलिस आयुक्तालय जाकर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम के साथ गृहमंत्री अनिल देशमुख, मंत्री आदित्य ठाकरे, मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

वहीँ मुंबई मनपा में विरोधी पक्ष नेता रवि राजा ने सायन कोलीवाड़ा स्थित शहीद मुकेश जाधव चौक पर माल्यार्पण कर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजली अर्पित की।
इस कार्यक्रम में स्थानिक पुलिस अधिकारी तथा कांग्रेस पदाधिकारियों में आशीष रत्ती, सुब्रमणि नाडार, पी.राजेंद्र देवेंद्र, इंद्रराज शर्मा, संजय जैसवार, सतीश घुसाले, तबस्सुम, लक्ष्मी, मनोहर दाणी, गणेश झगडे, बाबू तेडू सहित तमाम लोग मौजूद थे।