मुंबई शहर मुंबई: 8 अगस्त से पश्चिम रेलवे शुरू करेगी आठ और AC लोकल 6th August 20226th August 2022 Network Mahanagar 🔊 Listen to this मुंबई: मुंबईवासियों को त्योहारों के खास मौके पर वातानुकूलित (एसी) लोकल में बढ़ते यात्रियों की संख्या को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने AC लोकल ट्रेन की फेरियों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। एसी ट्रेनों की बढ़ती मांगों के बीच पश्चिम रेलवे, आठ अगस्त से वातानुकूलित ट्रेनों की आठ और सेवाएं शुरू करने जा रही है। फिलहाल, पश्चिम रेलवे 40 सेवाएं सप्ताह के दिनों में और 32 सेवाएं रविवार को चलाती हैं। पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी का कहना है की पांचवें रेक को सेवा में पेश किया जाएगा, जिससे हमें आठ और सेवाएं चलाने की अनुमति मिल जाएगी, सुबह के व्यस्त समय में विरार से सुबह साढ़े सात बजे और बोरीवली से सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर सेवाएं होंगी, शाम के व्यस्त समय में चर्चगेट से शाम 6.35 बजे एक सेवा संचालित होगी। बता दें कि एसी लोकल यात्रा टिकटों के किराए में 50% की कमी के कारण मई के बाद से यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। अप्रैल में 22,000 की तुलना में जुलाई में प्रति दिन औसत यात्रियो की संख्या 46,800 थीं। 5 किमी की दूरी के लिए एसी कोच में न्यूनतम किराया 35 रुपये और प्रथम श्रेणी के लिए 25 रुपये है। बता दें कि भारत में पहली एसी लोकल ट्रेन चलाकर पश्चिम रेलवे ने एक अलग इतिहास रचा है। मुंबई में पहली एसी लोकल 25 दिसंबर 2017 को चलाई गई थी। Post Views: 129