ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई: CAA-NRC पर घर-घर जाएंगे कांग्रेसी, अभियान की रणनीति बनाई…

मुंबई: मुंबई कांग्रेस ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से मिलकर CAA, NPR और NRC से होने वाले नुकसान की जानकारी देने का अभियान चलाने की रणनीति बनाई है। इस बारे में शुक्रवार को मुंबई कांग्रेस मुख्यालय में एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड ने की। बैठक में मधु चव्हाण, चरण सिंह सप्रा, वीरेंद्र बक्षी, भंवरसिंह राजपुरोहित, भूषण पाटील, संदीप शुक्ला आदि मौजूद थे। बैठक में तय किया गया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा देश की जनता पर थोपे जा रहे CAA, NPR और NRC के बारे में अगले 15 से 20 तक मुंबई कांग्रेस के सभी नेता, कार्यकर्ता मुंबई के हर तालुका, हर वॉर्ड में और हर ब्लॉक में जाकर जनता से सीधा संवाद साधेंगे और इनसे होने वाले नुकसान की बारे में लोगों को जानकारी देंगे।
जनता को क्या जानकारी देना है, इसके लिए मुंबई कांग्रेस मुख्यालय में दो घंटे तक नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण ‘हम भारत के लोग’ संस्था के ऐडवोकेट मिहीर देसाई, फिरोज मिठीबोरिवाला, वर्षा विद्या विलास, जतिन देसाई, डॉल्फी डिसूझा, अमोल मदामे, सलीम अल्वारे और एमए खालिद ने दिया।