ठाणेब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंब्रा में उर्दू में लगा पोस्टर- दूसरे धर्मों के लड़कों से न करें दोस्ती, जानिए- क्या है पूरा मामला?

ठाणे: ठाणे जिले का मुब्रा मुस्लिम बहुल इलाका है। यहां उर्दू में पोस्टर लगाया गया है। जिसमें मुस्लिम लड़कियों पर उनके माता-पिता और अभिभावाक कैसे नज़र रखें। इसके बारे में बताया गया है।
इस उर्दू पोस्टर में मुस्लिम लड़कियों को दूसरे धर्म के लड़कों से दोस्ती न करने हिदायत दी गई है।इसमें कहा गया है कि कम उम्र में ही कुरान और सुन्नत का ज्ञान दिया जाए। प्रामाणिक धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन करें। बालिकाओं की समस्याओं और उनके सामने आने वाली समस्याओं पर माता-पिता ध्यान दें। अगर उसे किसी चीज की कमी हो तो वो बाहर जाएंगी, इसलिए उसे जरूरी चीजें मुहैया कराए। बेटियों के निकाह में देरी नहीं होनी चाहिए। साथ ही पोस्टर में लिखा गया है कि माता-पिता से वंचित लड़कियों के समय पर विवाह में कोई बाधा न आए। यह जिम्मेदारी आप खुद उठाइए।

मुस्लिम लड़कियों के लिए जारी पोस्टर की 8 मुख्य बातें-

१. मुसलमान बच्चियां कुरान की तालीम हासिल करे, सुन्नते रसूल पर वो चले, इधर-उधर के बहकावे में ना आए।

२. ट्यूशन और दूसरे बहाने अजनबियों से ना मिले, इस बात का ख्याल रखें की इसकी आड़ में दूसरे (धर्म विशेष) से ना मिले।

३. स्कूल और कॉलेज बच्चियों को भेज रहे हैं तो जिम्मेदारी खुद से लें, लड़कियों के माता-पिता खुद उन्हें छोड़े और वापस लेकर आए।

४. लड़कियों को स्मार्ट फोन से दूर रखे, जरूरत होने पर अपनी आंख के सामने उन्हें इस्तेमाल करने को कहें।

५. उनके बर्ताव पर ध्यान दें, घर वाले ध्यान नहीं देंगे तो जाहिर सी बात है वो बाहर का रास्ता देखेंगी।

६. लड़कियों की शादी में कम खर्च करें ताकि कोई रुकावट ना पैदा हो और सही उम्र में उनकी शादी कर दें।

७. कॉलेज और स्कूल में बच्चियों की दोस्ती किससे है उसकी जानकारी जरूर रखें।

8. उन्हें इस्लाम की पूरी जानकारी दें और प्रॉफेट मोहमद के साथियों के कुर्बानी के बारे में बताएं।