ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वर्षा बंगलों पर की बप्पा की पूजा-अर्चना

मुंबई , साल भर के बाद आज गणपति बप्पा का आगमन हो चूका है। राज्य के मुखिया मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वर्षा बंगलों पर गणपति बप्पा की पूजा – अर्चना की। हर साल की तरह इस साल भी वर्षा बंगलों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पूरे परिवार और मित्रों व शुभचिंतकों के साथ बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना की। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि खासकर महाराष्ट्र में हमारे किसानों को खुशहाली मिले साथ ही सभी को खुशहाली मिले।
फडणवीस ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी ने सार्वजानिक गणेशोत्सव की शुरुआत समाज को संगठित करने के लिए शुरू किया था उसी स्वरुप को हम लोग आगे ले जाये , यहीं हमारी शुभकामना है