उत्तर प्रदेशमहाराष्ट्र

स्वतंत्र देव सिंह ने दी भाजपा नेता अर्जुन गुप्ता को बधाई!

मुंबई: भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा (उभामो) के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए लगभग 15 दिनों तक अमेठी, बाद में लगभग डेढ़ महीनों तक कानपुर देहात के प्रवासी प्रमुख के रूप में भाजपा का जोरदार प्रचार-प्रसार किया। जिसमें कानपुर देहात से एक कैबिनेट मंत्री व दो राज्य मंत्री बनाए गए। उसके बाद अर्जुन गुप्ता अपनी टीम के साथ बनारस में लगभग 15 दिनों तक रहकर पार्टी का जोरदार काम किया। यहां भी भाजपा ने बनारस की आठों सीटों पर जीत का परचम फहराया। जिसे देखते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के निष्ठवान नेता अर्जुन गुप्ता को शुभेच्छा पत्र भेजकर बधाई दी है।