मनोरंजनमुंबई शहर

मुंबई के ताज होटल में 17 अप्रैल को होगा रणबीर और आलिया का ग्रैंड रिसेप्शन!

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर हर तरफ चर्चा है। बॉलीवुड के इस चर्चित कपल की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी की डेट्स को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ये कपल अभी भी अपनी शादी को लेकर चुप्पी साधे हुए है, लेकिन उनकी शादी के बारे में हर रोज कोई न कोई नई अपडेट सामने आ रही है।
अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिसेप्शन डेस्टिनेशन को लेकर खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक, रणबीर और आलिया के करीबी सूत्र ने इनके वेडिंग रिसेप्शन के बारे में खुलासा किया है। सूत्र ने बताया कि इस कपल का 17 अप्रैल 2022 को मुंबई के ताजमहल पैलेस में एक रिसेप्शन होगा। इस ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई दिग्गज सितारों के शामिल होने की संभावना है। रणबीर आलिया का रिसेप्शन फंक्शन ‘ताज पैलेस’ पर रात 9 बजे से शुरू होगा। बताया जा रहां है कि शादी की डेट पहले 13 और 14 ही रखी गई थी, लेकिन मीडिया में लीक होने की वजह से सिक्यॉरिटी कारणों को ध्यान में रखते हुए अब डेट चेंज कर दी गई है।
शादी की तमाम तैयारियां आलिया भट्ट अपने बांद्रा वाले घर से ही कर रही हैं और इस काम में नीतू कपूर उनका पूरा साथ दे रही हैं। वहीं, रणबीर कपूर इन दिनों शूटिंग में व्यस्त हैं।