ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिशहर और राज्य

राजस्थान: CM अशोक गहलोत की तबीयत बिगड़ी, डॉक्‍टरों ने दी आराम की सलाह

राजस्थान: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। गहलोत को बुखार की शिकायत बताई जा रही है। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी है। चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
जानकारी के अनुसार कोरोना जांच के लिए उनका सैंपल भी लिया गया है। राज्य सरकार के मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी की तबीयत भी खराब बताई जा रही है। तेज बुखार के कारण चिकित्सकों ने डॉ. जोशी को भी आराम करने की सलाह दी है। भाजपा विधायक पब्बाराम विश्नोई कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विश्नोई ने कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखाई देने के बाद रविवार को अपनी जांच करवाई थी। सोमवार को आई रिपोर्ट में वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पब्बाराम ने हाल ही में शुक्रवार को विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ से मुलाकात की थी।