मुंबई: सायन-कोलीवाड़ा के मनसे नेता राजा हेगड़े ने शनिवार को महाराष्ट्र निवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) मनसे का दामन छोड़कर, मातोश्री में शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना (यूबीटी) में शामिल हो गए। इनके साथ कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी में प्रवेश किया है।

बता दें कि राजा हेगड़े मनसे के शाखा अध्यक्ष, उपविभाग अध्यक्ष, महाराष्ट्र नवनिर्माण वाहतूक सेना के चिटणीस जैसे पदों पर रह चुके हैं। हेगड़े 2017 में मनसे के टिकट पर मनपा का चुनाव भी लड़ चुके हैं हालांकि उन्हें इस चुनाव में निराशा हाथ लगी थी।
राजा हेगड़े ने कहा है कि वे अब स्थानीय समस्याओं से जनता को निजात दिलाने हेतु जी जान लगाकर शिवसेना (यूबीटी) पार्टी के लिए काम करेंगे और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाने का प्रयास करेंगे।
