उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर रामपुर विधानसभा उपचुनाव: वाराणसी में जयाप्रदा बोलीं- रामपुर सीट पर जीत रही है बीजेपी; कहा, हर महिला का होना चाहिए सम्मान 16th November 202220th November 2022 Network Mahanagar 🔊 Listen to this वाराणसी: ‘तेजस्विनी फाउंडेशन’ द्वारा वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में शनिवार को भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी और अभिनेत्री व राजनीतिक हस्ती जयाप्रदा वाराणसी पहुंचींं थीं। इस दौरान अभिनेत्री जयाप्रदा ने काशी विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक और बाबा विश्वनाथजी के दर्शन भी किये। मशहूर अभिनेत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान तमाम सियासी सवालों के जवाब भी दिए। रामपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर जयाप्रदा ने कहा कि उस सीट पर भी भाजपा का उम्मीदवार ही इस बार जीतेगा। इस बाबत उन्होंने भरोसा जताया कि उपचुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी। वहीं, आजम खान द्वारा उनको अपशब्द बोले जाने के जाने को लेकर जयाप्रदा ने कहा कि हर इंसान को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। जो महिलाओं का सम्मान नहीं करता है उसका हाल यही होगा। इसके अलावा भी जयाप्रदा ने देश के सियासी हालातों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। हालांकि, आजम खान से सियासी तल्खी का असर उनके बयानों में स्पष्ट नजर आया। वहीं, कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दमन थामने वाली रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाबत पूछे जाने पर कुछ भी कहने से परहेज किया। उन्होंने कांग्रेस से जुड़े सवालों को पूछे जाने पर अपना कोई भी वक्तव्य देने से इंकार कर दिया। दोनों ही महिला नेता शनिवार को वाराणसी में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचीं थी। इस दौरान दोनों ने ही मीडिया से देश के हालातों और सियासी समीकरणों को लेकर जवाब दिए और भाजपा को आगामी चुनावों में जीत हासिल करने का भरोसा दिया। बता दें कि वाराणसी में ‘तेजस्विनी फाउंडेशन’ की ओर से फैशन शो और लाइफस्टाइल एग्जिबिशन का शुभारंभ शनिवार को किया गया। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी और अभिनेत्री जया प्रदा ‘शुभम लॉन’ महमूरगंज में सुबह 10 बजे पहुंचीं थीं। वैदिक रीति-रिवाजों और परंपराओं के बीच पूजन के बाद आयोजन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आयोजन में शहर के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। Post Views: 144