उत्तर प्रदेशदिल्लीमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

राम नाईक एक बार फिर महाराष्ट्र से नई राजनीतिक पारी खेलने को तैयार

मुंबई, पूर्व केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक एक बार फिर महाराष्ट्र से नई राजनीतिक पारी खेलने के लिए तैयार है। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील व शिक्षामंत्री विनोद तावड़े की उपस्थित में मंगलवार को राम नाईक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
सोमवार को उत्तर प्रदेश से राम नाईक मुंबई के सांताक्रुज हवाई अड्डे पर साम 6 बजे पहुंचे। वहां पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नाईक भव्य स्वागत किया। विधान परिषद के सदस्य विजय गिरकर, विधायक मनीषा चौधरी, मुंबई उपाध्यक्ष आर यू सिंह, सुमंत घैसास, जयप्रकाश मिश्रा, उत्तर मुंबई भाजपा अध्यक्ष विनोद शेलार, नरेंद्र राठोड, गणेश खणकर, सुरेश मापारी आदि लोग नाईक का स्वागत करने के लिए पहले से ही उपस्थित थे। इस मौके पर नाईक ने हवाई अड्डे पर आए विधायकों, नगरसेवकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।
राम नाईक 1969-1977 में मुंबई भारतीय जनसंघ के बतौर सचिव थे। अटलबिहारी वाजपेयी सरकार में नाईक पेट्रोलियम मंत्री भी थे। सन 2014 से वे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल थे। अब नाईक की जगह आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का नियुक्त किया गया है।

‘महाजनादेश यात्रा’ को रवाना करते हुए राम नाईक व शिक्षामंत्री विनोद तावड़े