चुनावी हलचलदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

राहुल गांधी की रैली में RTI कार्यकर्ता को सवाल पूछना पड़ा भारी, कांग्रेसियों ने कर दी मारपीट..

देहरादून , परिवर्तन रैली में संबोधन के दौरान राहुल गांधी से सवाल करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरटीआई कार्यकर्ता से मारपीट कर दी। पुलिस उसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच से उठाकर ले गई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा में नारेबाजी करने पर भी उसकी पिटाई हुई थी।
परेड ग्राउंड में परिवर्तन रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संबोधन चल रहा था। इसी बीच कार्यकर्ताओं के बीच उठे एक युवक ने राहुल से सवाल करने की कोशिश की। उसकी आवाज राहुल गांधी तक तो पहुंच नहीं पाई, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उसे आडे़ हाथों लिया और बिना कुछ समझे उसके साथ मारपीट कर दी। जांच में पता चला है कि आरटीआई कार्यकर्ता का नाम अजय रावत है। डालनवाला पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

बता दें कि पिछले माह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम के दौरान आरटीआई कार्यकर्ता ने काला कपड़ा लहराते हुए नारेबाजी की थी। उस समय भाजपाइयों ने उसके साथ मारपीट की थी।