पुणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

रुपाली चाकणकर बनीं राकांपा महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष

रुपाली चाकणकर राकांपा महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष

मुंबई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की महिला प्रदेशाध्यक्ष चित्रा वाघ के इस्तीफे के बाद शनिवार को रुपाली चाकणकर को महिला मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। पुणे शहर की महिला मोर्चा अध्यक्ष के पद पर काम करने वाली रुपाली चाकणकर की प्रदेशाध्यक्ष पद पर राकांपा के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल ने नियुक्ति की। जिसके बाद उन्होंने कहा कि पुणे शहर की महिला मोर्चा की अध्यक्ष पद पर रहते उन्होंने पार्टी के लिए अच्छा काम किया। अब रुपाली चाकणकर को नई जबाबदारी दी गई है। राकांपा की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्षा चित्रा वाघ की भाजपा में जाने की चर्चा को लेकर उन पर तंज कसते हुए राकांपा नेता जयंत पाटिल ने कहा कि भाजपा ने स्वच्छता अभियान शुरू किया है। इसी के तहत चित्रा वाघ भाजपा में प्रवेश करने जा रही है। इस दौरान राकांपा की विधायिका विद्या चव्हाण ने चित्रा वाघ पर हमला बोलते हुए कहा कि अपने निजी स्वार्थ के लिए जिस तरह पार्टी के नेता दूसरे पार्टी में जा रहे है वो ठीक नहीं है।
बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चित्रा वाघ की भाजपा में शामिल होने की चल रही चर्चा के बीच शुक्रवार को राकांपा की महिला मोर्चा की अध्यक्षा चित्रा वाघ ने राकांपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही है कि आगामी 30 जुलाई को कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री कालिदास कोलंबकर के साथ राकांपा नेता वैभव पिचड़, चित्रा वाघ भाजपा में प्रवेश करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा में शामिल होने से पहले राकांपा और कांग्रेस के नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल से मुलाकात की।