ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस की निर्भया स्क्वॉड के लिए बनाया वीडियो, हेल्पलाइन नंबर 103 लॉन्च

मुंबई: बॉलीवुड के फिल्म निर्माता और निर्देशन रोहित शेट्टी अपनी फिल्म में जबरदस्त एक्शन के लिए जाने जाते हैं। रोहत की फिल्मों में एक्शन के साथ साथ एक तरह का सामाजिक मैसेज भी होता है। अब उन्होंने मुबई पुलिस द्वारा शुरू की गए निर्भया स्क्वॉड के लिए वीडियो बनायाा है। मुंबई पुलिस ने 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए एक स्पेशल डिविजन निर्भया स्क्वॉड हेल्पलाइन नंबर 103 को लॉन्च किया है। जिसका इस्तेमाल महिला से संबंधित अपराधों की रिपोर्ट दर्ज करने व महिलाओं की मदद के लिए किया जाएगा।

इस वीडियो को मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर मुंबई पुलिस ने लिखा- लंघ के अब तू लक्ष्मण रेखा बन निडर, बन निर्भय। अब एक समर्पित स्क्वॉड, जो इस शहर में महिलाओं के बीच निडरता का प्रतिबिंब है। निर्भया स्क्वॉड।

भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर मुंबई में महिला सुरक्षा को और भी मज़बूत करने के लिए निर्भया स्क्वॉड (Nirbhaya Squad) को सबके सामने लाया गया। इस पूरे दस्ते के लिए अलग से गाड़ियां भी तैयार की गई है। इस गाड़ी पर ‘निर्भया स्क्वॉड’ लिखा गया है। निर्भया स्क्वॉड को मुंबई के हर एक पुलिस स्टेशन में तैनात किया गया है। निर्भया स्क्वॉड से संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन 103 नंबर भी तैयार किया गया है। इस नंबर पर जरूरत के समय कॉल करने पर महिलाओं को तुरंत मदद मिल सकती है।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने ‘निर्भया स्क्वॉड’ को फ़्लैग ऑफ़ कर महिला सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया।
इस मौके पर गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल, पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे, पालकमंत्री असलम शेख, मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर, सांसद सुप्रिया सुले, नीलम गोहे, प्रियंका चतुर्वेदी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

बॉलीवुड सेलेब्स ने वीडियो शेयर कर की पुलिस की सराहना
मुंबई पुलिस द्वारा शेयर इस वीडियो को बॉलीवुड स्टार्स खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक सलमान खान, विक्की कौशल, सारा अली खान, शाहिद कपूर, मनीष मल्होत्रा, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, अजय देवगन, कटरीना कैफ, करण जौहर जैसे सुपरस्टार अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर मुंबई पुलिस की सराहना करते हुए जमकर तारीफ की है।

मुंबई पुलिस ने देखी ‘सूर्यवंशी’
बता दें कि हाल ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ रिलीज हुई है, जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार ने एक पुलिस अधिकारी मुख्य भूमिका निभाई है। मुंबई पुलिस के लिए इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई थी।