उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

वाराणसी: खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या!

वाराणसी: यूपी के वाराणसी में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के दौरान पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के नई बस्ती लहरतारा में पति और पत्नी में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी तो हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नई बस्ती लहरतारा क्षेत्र में रवि पांडेय के मकान में दिलीप चंद्र भारती किराए पर रहते है। दिलीप चन्द्र भारती जो उत्तर रेलवे में टेक्नीशियन पद पर तैनात हैं वह अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ किराए पर रहते थे। पति दिलीप ने बताया की उनकी पहली पत्नी की मौत कुछ वर्षों पूर्व हो गयी थी। लगभग तीन वर्ष पूर्व कानपुर जनपद के रावतपुर निवासिनी संगीता से इनकी शादी हुई थी। पहली पत्नी से तीन बेटे हैं। सभी बेटों की शादी हो चुकी है। जिसमें एक बेटा अभिषेक भारती अपनी पत्नी के साथ इनके साथ रहता है। इस समय अभिषेक के पत्नी को बच्चा पैदा होने वाला है, इस वजह से वह मायके चली गई है।
दिलीप ने बताया कि बुधवार की रात अपने पास के ही घर से रात नौ बजे पत्नी संगीता के साथ वापस आया। वापस आने के बाद दोनो में खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद बिना खाना खाएं दोनों सो गए। गुरुवार की सुबह दिलीप जब जगा तो पास में पत्नी को न पाकर परेशान हो गया। उसे दूसरे कमरे में खोजने लगा। दिलीप ने बताया कि पास के कमरे में देखा कि संगीता साड़ी के सहारे फंदे से लटक रही थी। आनन-फानन में उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुचे मंडुआडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह व लहरतारा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मंडुआडीह राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की दूसरी शादी हुई थी। मायके वालों को सूचना दे दी गई है।