उत्तर प्रदेशचुनावी हलचलदिल्लीमहाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

विधानसभा चुनाव 2022: आठवले ने कहा- यूपी समेत पांचों राज्यों में भाजपा के साथ गठबंधन पर चल रही चर्चा

नयी दिल्ली/मुंबई: रिपब्लिकन पार्टी ऑ़फ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को यहां के ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब’ में नार्थ इंडिया कार्यंकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। आठवले ने कहा कि यूपी समेत पाँचों चुनावी राज्यों में भाजपा के साथ गठबंधन पर चर्चा चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भाजपा के साथ गठबंधन नही हुआ तो आरपीआईं कुछ सीटों पर चुनाव लड़कर शेष सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करेगी।
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से सीटों को लेकर चर्चा हुईं है। पाँचों राज्यों में कुछ सीटों पर आरपीआईं लड़ेगी और अन्य पर भाजपा का समर्थन करेगी। आरपीआईं वंचितों की लड़ाईं लड़ने वाली पार्टी है।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में पार्टी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। इस अवसर पर मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष महेशजी को आरपीआईं का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया।