ठाणेब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

विवाहिता का आरोप- मनसे नेता ने घर में घुसकर किया जबरदस्ती चुंबन लेने का प्रयास…

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज साहेब ठाकरे के साथ आरोपी योगीराज देशमुख

उल्हासनगर, उल्हासनगर नम्बर-१ धोबीघाट क्षेत्र में एक विवाहिता ने उल्हासनगर के महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) विभाग प्रमुख पर महिला के घर में घुस कर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मनसे विभाग प्रमुख योगीराज देशमुख ने अपने घर के सामने रहने वाली एक महिला से उस समय छेड़खानी की जब उसका पति घर पर नहीं था और महिला घर में झाड़ू मार रही थी, तब योगीराज ने उसका जबरदस्ती चुंबन लेने का प्रयास किया।
इस घटना के बारे में सारी बातें बताने के बाद महिला अपने पति के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची। और घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद योगीराज देशमुख पर विनयभंग का मामला दर्ज कर लिया गया है।
बता दें कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना एक महीने पहले हुई थी और शिकायतकर्ता महिला और उसका पति घटना के बाद दूसरी तरफ किराए के घर की तलाश में थे। आगे मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुशील जावले के निर्देशन में सहायक पुलिस निरीक्षक आर. एस. भांबले कर रहे हैं। मनसे के जिलाध्यक्ष सचिन कदम और शहर अध्यक्ष बंडू देशमुख से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक साजिश का एक रूप था। देशमुख और कदम ने यह भी मांग की है कि पुलिस इस नजरिए से भी मामले की जांच करे।