मुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

वीर सावरकर की जयंती पर किया माल्यार्पण…

वीर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को नासिक के भगूर गांव में हुआ था। देश को आजाद कराने में भारत के इस महान क्रांतिकारी ने बड़ी भूमिका निभाई थी…

मुंबई: मस्जिद रेलवे स्टेशन के नजदीक दानाबंदर क्षेत्र में पूना स्ट्रीट व नंदलाल जानी रोड कॉर्नर पर स्थित स्वातंत्र्य वीर सावरकर चौक पर माल्यार्पण कर भारत के महान क्रांतिकारी वीर सावरकर की जयंती मनाई गयी।
कार्यक्रम का आयोजन ‘नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कल्याणकारी मंडल ट्रस्ट’ के संस्थापक अध्यक्ष विष्णु प्रसाद चौरसिया ने किया था।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में डोंगरी पुलिस ठाणे के सहाय्यक पुलिस निरीक्षक बाबासाहेब निकम मौजूद रहे। इनके आलावा विनोद साहनी, चमनलाल (विक्की) शर्मा, महेंद्र अन्ना, चंदन मिश्रा, संतोष शुक्ला, दिनेश तिवारी, रसूल पटेल, भवान राउत, भाजपा उत्तर भारतीय सेल के मुंबई महासचिव (युवा नेता) मंगेश कन्नौजिया, पत्रकार गिरीश चौधरी, अब्बास वारिया सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान सभी ने सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन किया।