Uncategorisedलाइफ स्टाइल

वैवाहिक जीवन की सफलता की चाबी, अच्छी सेक्स लाइफ…

ऐसे बहुत से लोग है जो डेली लाइफ में सेक्स तो करते हैं लेकिन उन्हें ओर्गेज्म के बारे में नहीं पता होता है। आम बोल चाल की भाषा में कहें तो ओर्गेज्म का मतलब हैं ‘चरम सुख’ या ‘चरम आनंद’ सेक्स करते समय जब यौन उत्तेजना चरम पर पहुंच जाती है तो उस स्थिति को चरम सुख (Orgasm) कहा जाता है। इस दौरान जननांगों के आसपास के मांसपेशियों में तेजी से संकुचन होता है जिसके कारण योनि से तरल पदार्थ का स्राव होता है ऑर्गेज्म सेक्स का अंतिम चरण है और ऑर्गेज्म तक पहुंचने प्राप्त के बाद ही सेक्स का पूरा आनंद एवं संतुष्टि मिलती है। एक स्टडी में पाया गया है कि लगभग 11 से 41 प्रतिशत महिलाएं ही सेक्स और मस्टरबेशन से ऑर्गेज्म तक पहुंच पाती हैं। सभी महिलाओं को सेक्स के दौरान चरम सुख नहीं मिल पाता है। जिसकी वजह से वैवाहिक जीवन बर्बाद हो होने लगता है। सेक्स में संतुष्टि न मिलने से वैवाहिक जीवन में कलह होते रहते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कैसे लिया जा सकता है चरम सुख का आनंद। व्यस्त लाइफ और बैड इटिंग हैबिट्स की वजह से ज्यादातर लोगों में सेक्स पावर क्षमता कम होने लगी है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में पुरुषों में सेक्स पावर में कमी आना आम बात हो चुकी है। सेक्स पावर बढ़ाने के लिए वैसे तो बाजार में बहुत सारी दवाइयां हैं लेकिन उनके सेवन से आपको कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसलिए दवाइयां न लेकर कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजों का सेवन करें जिनसे आपका सेक्स पावर बढ़े और कोइ साइड इफेक्ट भी न हो।
प्रकृति में ऐसी कई चीजें हैं जिनके सेवन से आप अपनी सेक्स पावर बढ़ा सकते हैं। दुनिया भर में इन प्राकृतिक चीजों पर बहुत सारे रिसर्च हो चुके हैं। जिनसे साबित होता है कि उन प्राकृतिक वस्तुओं से सेक्स पावर बढ़ती है। आइए हम आपको बताते हैं मर्दानगी बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खे के बारे में…

लहसुन: सबसे पहले शुरुआत करते हैं लहसुन से, ये आसानी से सभी घरों में उपलब्ध होता है। इसमें सेक्स पावर बढ़ाने के गुण पाए जाते हैं। लेकिन लहसुन का ज्यादा सेवन भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इसे ज्यादा खाने से अन्तरंग भागों में ब्लड सर्क्युलेशन बढ़ जाता है। मार्केट में लहसुन कैप्सूल भी उपलब्ध हैं।

किसमिस: इसे खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है और सेक्स पावर बढ़ाने का सबसे अच्छा स्रोत है। 500 ग्राम किसमिस को शहद में मिलाकर दो दिनों तक ढक कर रख दें। उसके बाद रोजाना एक महीने तक किसमिस के चार दाने निकालकर खाएं।

डार्क चॉकलेट: इसे खाने से मूड अच्छा होता है और तनाव कम होता है। डार्क चॉकलेट में ऐसे पदार्थ होते हैं, जो हमारे मूड, ऊर्जा और यौन कार्य (sexual function) को प्रभावित करते हैं। चॉकलेट में एल-आर्जिनिन (L-arginine) नाम का एक अमीनो एसिड होता है, जो महिलाओं और पुरुषों दोनों में प्राकृतिक तरीके से सेक्स इच्छाओं को बढ़ाता है।

केला: केले में भारी मात्रा में पौटेशियम पाया जाता है। जो शरीर में बढ़े हुए सोडियम को कम करता है। रोज दो केले को एक ग्लास दूध के साथ लेने से सेक्स पावर बढ़ती है।

खजूर: रोजाना दो खजूर को एक ग्लास दूध के साथ लेने पर सेक्स ताकत बढ़ती है। विटामिन और मिनरल यानि खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। इसमें विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, ए1 और विटामिन सी भी पाया जाता है।

छुहारे: चार-पांच छुहारे, दो-तीन काजू और दो बादाम को 300 ग्राम दूध में खूब अच्छी तरह से उबालकर तथा पकाकर दो चम्मच मिश्री मिलाकर रोजाना रात को सोते समय लेना चाहिए। इससे यौन इच्छा और काम करने की शक्ति बढ़ती है।

चना: अगर वीर्य पतला है या कम बनता है तो चना आपकी मदद कर सकता है। एक चीनी के बर्तन में रात में चने भिगोकर रख दें और फिर इन चनों को सुबह उठकर अच्छी तरह से चबा चबाकर खाएं। चने आपको अपनी पाचन शक्ति के अनुसार ही खाने हैं मतलब कि जितना आप से हो सके और उसके बाद आप जिस चीनी के बर्तन में आप ने चने भिगोये थे उस पानी को भी ऊपर से पी लें। इस तरह आप अपनी मर्दाना ताक़त में इज़ाफ़ा कर सकते हैं।

वैवाहिक जीवन की सफलता की चाबी अच्छी सेक्स लाइफ है। अगर सेक्स लाइफ में दोनों पार्टनर एक दूसरे को खुश रख पा रहे हैं तो उनकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी।