ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर शक की बुनियाद पर प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू मारकर किया लहूलुहान 22nd June 201922nd June 2019 networkmahanagar 🔊 Listen to this मुंबई की चकाचौंध जिंदगी मे एक को छोड़ कर दूसरा बेहतर सहारा तलाशना आम हो गया है। यह बातें महिला और पुरुष दोनों के लिए कही जा रही है, ऐसे में घर तो बरबाद होता ही है साथ मे इज्जत-आबरु के साथ जान भी चली जाती है। ऐसी ही एक घटना गोरेगांव पूर्व से प्रकाश मे आई है, जहां शादीशुदा महिला के प्रेमी ने महिला और उसके 5 साल के बच्चे को शक की बुनियाद पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर भाग रहा था कि, पास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी को गिरफ्तार करवाया।मामला गोरेगांव पूर्व के वनराई पुलिस के हद की है। मिली जानकारी के अनुसार, सुनिता जाधव (३२) अपने पति विनायक जाधव से अलग होकर अपने 5 वर्षीय बच्चे को लेकर पिछले चार सालों से मायके में रह रही थी। पति और पत्नी के बीच अनबन का कारण तो नही पता पर सुनिता और उसके बच्चे को चाकू से हमला करने वाला आरोपी सुनिता का प्रेमी बताया जा रहा है। जब सुनीता को पति का प्यार नही मिला तो सुनीता ने देवेंद्र हिन्दुसिंह वाघेला नामक प्रेमी से मोहब्बत कर ली, दोनों अक्सर फोन पर घंटो बातें करते और मौका देखकर मिल लिया करते थे, घटना के दिन देवेंद्र का ग़ुस्सा सातवें आसमान पर था, क्योंकि सुनीता, देवेंद्र का फोन नहीं उठाई और तब सुनीता का फोन बिजी बता रहा था। देवेंद्र को सुनीता पर पहले से शक ज्यादा गहरा होता जा रहा था। उसे लगता था जो औरत अपने पति को धोखा दे सकती है, वह मेरे साथ इमानदार कैसे हो सकती है? मुझे भी धोखे मे रख सकती है, देवेन्द्र हमेशा सुनिता को शक की निगाहों से देखा करता था। इसके लिए देवेंद्र इस बार सुनीता से जानना चाहता था कि उसके फोन पर कौन बात कर रहा था? शुक्रवार शाम करीब 7 बजे सुनीता अपने 5 वर्षीय बेटे भूषण विनायक जाधव को बालवाड़ी गोरेगांव पश्चिम से पूर्व अपने घर ले जा रही थी, जो रवैया चाल, सोनेवाला रोड गोरेगॉव पूर्व में है। इसी दौरान उसके रास्ते में अचानक प्रेमी देवेंद्र आ गया और फोन पर इतने देर किसके साथ बात कर रही थी? ऐसे गुस्से से सवाल करने लगा लेकिन देवेन्द्र को इतने गुस्से में देख कर सुनिता ने कोई जबाब नही दिया। गुस्साए देवेंद्र ने सुनीता के पीठ पर चाकू से 4 वार कर दिया और साथ ही सुनीता के बेटे भूषण को भी घायल कर दिया।दोंनो को घायल देख स्थानीय लोगों ने वनराई पुलिस को घटना की जानकारी दी मौके पर पहुँचकर पुलिस ने घायल माँ, बेटे को पास के ट्रामा केअर हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां मां बेटे का इलाज चल रहा है।वनराई पुलिस ने बताया कि, देवेंद्र मीरारोड के एक होटल मे वेटर का काम करता था। देवेंद्र की मुलाकात सुनीता से गोरेगांव मे ही हुई थी। पति से अलग होने के बाद सुनीता को देवेंद्र से प्यार हो गया था। दोंनो एक दूसरे से फोन पर बातचीत करते थे लेकिन सुनीता अक्सर फोन पर बिजी रहती थी जिससे देवेंद्र को सुनीता पर शक होने लगा जिसके लिए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को चाकू से पीठ पर 4 वार करके घायल कर दिया। आरोपी देवेंद्र को धारा 307 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं घायल सुनीता और उसके बेटे भूषण की हालत मे धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। Post Views: 120