पुणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

शर्मसार महाराष्ट्र: चलती बस में चाकू की नोक पर युवती से बलात्कार!

पुणे: महाराष्ट्र में महिलाओं पर अत्याचार रोकने रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। सरकार और पुलिस का डर अपराधियों के मन से निकल चुका है। राज्य के किसी न किसी हिस्से में महिलाओं को वहशी दरिंदे अपना शिकार बना रहे हैं।
ताजा मामला महाराष्ट्र की एक प्राइवेट लग्जरी बस का है। जिसमें 24 वर्षीय युवती के साथ चलती बस में बलात्कार किया गया। घटना वाशिम इलाके में घटी है। युवती गोंदिया से पुणे जाने के लिए निकली थी। आरोपी ने लड़की के साथ एक बार नहीं बल्कि दो बार रेप किया और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित युवती ने पुणे के राजनगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुणे पुलिस ने वहां जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे घटना स्थल वाले जनपद वाशिम के मालेगांव में पुलिस को भेज दिया है। अब वहां की पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने पूरे राज्य को शमर्सार कर दिया है।
मालेगांव पुलिस ने गुडविल्स कंपनी की बस को पुणे से कब्जे में ले लिया, जिसमें वारदात को अंजाम दिया गया था।अब पुलिस की टीम आरोपी क्लीनर को गिरफ्तार करने के लिए नागपुर रवाना की गई है। मालेगांव की पुलिस अधिकारी पुष्पलता वाघ ने बताया कि पीडित युवती गोंदिया इलाके की रहने वाली है। वह पुणे के कारेगांव में मौजूद एक निजी कंपनी में काम करती है। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में तेजी से जुट गई है।

6 जनवरी की घटना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला के साथ बलात्कार की यह घटना 6 जनवरी को घटी। इस घटना के बाद से महिला मानसिक रूप से काफी परेशान थी। युवती जब पुणे पहुंची तब उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी ने पीड़िता को पीछे की सीट पर बैठने के लिए मजबूर किया। उसने कहा कि यह सीट नंबर तुम्हारा नहीं है। इसलिए पीछे बैठना पड़ेगा जिसके बाद चाकू की नोक पर बस के नीचे फेंकने की धमकी देते हुए आरोपी ने पीड़िता के साथ 2 बार बलात्कार किया।
पूछताछ में संबंधित आरोपी का नाम समीर देवकर पता चला है। मामले की पूरी जांच मालेगांव पुलिस कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा भी किया जा रहा है।